logo

रांची : कोहरे ने बिगाड़ी विमानों की चाल, 4 कैसिंल कई डायवर्ट

flight2.jpg

रांची:
राजधानी रांची में ठंड और कोहरे का सबसे ज्यादा असर विमान परिचालन पर पड़ रहा है। पिछले 2 दिनों से रांची में कोहरे के कारण 4 विमानों को कैंसिल किया गया है। जबकि कई विमानों को कोलकाता रूट में डायवर्ट किया गया है। वहीं 17 विमानों ने अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


इन विमानों ने नहीं भरा उड़ान
मिली जानकारी के अनुसार एयर एशिया की बेंगलुरु से आने वाली AI51621,इंडिगो की पुणे से आने वाली 6E6484, इंडिगो की कोलकाता से आने वाली 6E7623 इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट 6E037 को कैंसिल किया गया।


खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को सबसे खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण यह फैसला लेना पड़ा। अगर ऐसे ही मौसम बना रहता है तो अगले कुछ दिनों तक विमानों के परिचालन प्रभावित होगा। इसके कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।